फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कार्डों पर गन्ना तुलवाने की जांच से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कार्डों पर गन्ना तुलवाने का आरोप
विज्ञापन

चरथावल। फर्जी कार्ड और रकबा अधिक दिखाकर गन्ना सट्टा बढ़वाने वाले किसानों पर समिति अफसरों से कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोहाना गन्ना समिति से क्षेत्र के करीब 26 हजार किसान जुड़े है। पेराई सत्र से शुरू होने से पहले गन्ना पर्यवेक्षकों की पड़ताल के बाद करीब 1600 मृतकों के कार्ड बंद किए गए थे। आरोप है कि कुछ बिचौलियों ने मिलीभगत कर एक नाम से दो दो कार्डों का संचालन जारी रखा और क्षेत्र के गांव में लुहारी खुर्द, बिरालसी, पीपलशाह, बलवाखेड़ी और खुड्डा आदि में शिकायत के बाद समिति सचिव ने कुछ किसानों के फर्जी तरीके से बढ़े गन्ना क्षेत्रफल पर कैंची चलाई। हाल में रोहाना में भी तीन मृतकों के नाम से कार्ड से चल रहे कार्डों को बंद कराया गया। समिति के एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया कि बड़ा क्षेत्र होने के कारण जहां इस तरह की शिकायत सामने आ रही है, उन पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। चरथावल में कुछ शिकायत आई हैं, उनकी भी जांच कराई रही है। उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़े में जिस कर्मचारी सलिप्तता पाई जाएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। उधर, समिति सचिव ने बताया कि रोहाना के समिति से एक किसान की नियमित पर्चियां जारी होती रही। लेकिन किसान पर्चियों को गुम दिखाते हुए उनके नंबरों के आधार पर केेंद्रों पर गन्ना तुलवाता रहा। उसके कई दिन बाद उन्हीं पर्चियों की तारीख बढ़वाने के लिए समिति में जमा कराया गया। इस प्रक्रिया को बार-बार अपनाने पर फर्जीवाड़ा सचिव की पकड़ में आ गया। उन्होंने आरोपी किसान के कार्ड के कार्ड की जांच होने तक उसकी गन्ना सप्लाई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें