छपार। बस से उतरते हुए एक व्यक्ति की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी सुलेमान (50) पुत्र हबीब दिल का मरीज था। वह दिल्ली से अपनी दवाई लेकर आया, जब वह छपार कस्बे में बस अड्डे पर बस से नीचे उतरा, तो दो कदम चलते ही गिर गया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसी ने उसके परिजनों को फोन से सूचना दी। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उठा कर ले गए। पुलिस ने ऐसे कोई जानकारी होने से इंकार किया है।