जानसठ। ज्ञानेश्वर सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठक अरविंद पराशर के निवास स्थान पर हुई। सेवा दल के अध्यक्ष निशांत कांबोज व दीपेश गुप्ता ने कहा कि आज भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के चलते ही पाकिस्तान झुका है। जिसके चलते उसने हमारे वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को तीन दिन में ही रिहा कर दिया। यह भारत देश के प्रत्येक नागरिक की जीत है। बैठक में चार मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि के पर्व पर आदर्श कॉलोनी शिव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अरविंद पराशर, अंकित संगल, रामकिशोर सैनी, गौरव पाराशर, सुभाष शर्मा, पुष्पराज, सुनील गर्ग, नरेश गुप्ता, संजीव पाराशर, श्रीचंद सैनी, सोनू कंसल आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को लेकर मिठाइयां बांटी।