फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में 540 फुट नलकूप रिबोर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सदर बाजार में 540 फुट गहरे नलकूप रिबोर कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। चेयरपर्सन ने वार्ड चार रामलीला टिल्ला क्षेत्र में जल निकासी के लिए 17 लाख 46 हजार की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसी वार्ड में 35.90 लाख लागत से मामचंद, रामलीला, रामपाल, शोभाराम वाली गली में सीसी टाइल्स का निर्माण कार्य भी शुरू कराया। 18 लाख रुपये से रहे नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वार्ड दो में जनता आदर्श विद्यालय से मांगेराम के मकान तक 2.35 लाख की लागत से रंगीन सीसी टाइल्स निर्माण शुरू कराया। यहां स्थित नाले का निरीक्षण किया। पुलिया के नीचे बैठने के कारण जलभराव की स्थिति पाई गई। चेयरपर्सन ने पुलिया को ऊपर उठाकर दोबारा उसका निर्माण कराने के निर्देश जेई को दिए। सफाई निरीक्षक को तत्काल मशीन लगाकर सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मौके पर सभासद नवनीत कुच्छल, सचिन कुमार, नरेश कुमार, जेई अरविंद कुमार, लिपिक विजेंद्र सिंह, मनोज बालियान, संजय गुप्ता, स्टेनो गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें