47 किसानों को मिला ऋण माफी का लाभ
मुजफ्फरनगर। हेल्प डेस्क ने फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत 47 किसानों को लाभ पहुंचाया। योजना के तहत अब तक जिले के करीब 50 हजार किसानों का लगभग 270 करोड़ रुपये का ऋण माफ हो चुका है। हाल में शिकायतों के आधार पर लगभग 47 किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ हुआ है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन विश्वकर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह का कहना है कि हेल्प डेस्क पर शिकायतें दर्ज हो रही हैं। जो किसान पात्र होने के बावजूद लाभ से वंचित रह गए हैं। उनको जांच कर लाभ दिया जाएगा।