हाईवे को मध्य से निकलवाने की मांग
जानसठ। एनएच-709 एडी जानसठ, पानीपत खटीमा राजमार्ग निर्माण को लेकर व्यापारी व नगर पंचायत चेयरमैन के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर कस्बे के मध्य से हाईवे को निकलवाने की मांग उठाई। पानीपत खटीमा राजमार्ग-709 एडी के लिए भारत के राजपत्र दिनांक 19 नवंबर 2011 को प्रकाशित किया गया। जिसमें कस्बा जानसठ के बीच से हाईवे निकलना दर्शाया गया। कुछ दिन पूर्व एनएचएआई की वेबसाइट पर नया नक्शा जारी किया। जानसठ के व्यापारियों व नगर पंचायत चेयरमैन ने बताया कि यदि यह हाईवे जानसठ से होकर नहीं जाता, तो कस्बा विकास की दौड़ में पीछे रह जाएगा। व्यापारियों ने एसडीएम विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। एनएचएआई से नक्शे के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पंचायत अध्यक्ष परविंद्र भड़ाना, अनिरुद्ध कुमार, अमित कुमार, रामनिवास, अजीत सिंह, निरंजन सिंह आदि रहे।