मुजफ्फरनगर और शामली के क्रिकेटरों का पंजीयन 11 से
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2019-20 के लिए उत्तर प्रदेश की महिला और पुरुष अंडर-14 , 16 , 19 , 23 और सीनियर वर्गों की क्रिकेट टीमों के लिए मुजफ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों के पंजीकरण का कार्य 11 जनवरी से शुरू होगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार सरकुलर रोड स्थित चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज के सामने स्थित एसोसिएशन के कार्यालय पर 17 जनवरी तक 11 बजे से दो बजे तक पंजीकरण फार्म मिलेंगे। पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म 18, 19 और 20 जनवरी को जमा किए जाएंगे। एसोसिएशन द्वारा श्रीश वर्मा, अरशद और मनीष त्यागी को इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। पंजीकृत खिलाड़ी ही बाद में होने वाले ट्रायल के पात्र होंगे।