खतौली। डैफोडिल्स स्कूल में शनिवार को क्रिसमस डे की धूम रही। छोटे छोटे बच्चे सेंटा क्लाज के परिधान में मनमोहक छटा बिखेरते दिखे। मोहल्ला दुर्गापुरी के डैफोडिल्स स्कूल में स्कूली बच्चों ने क्रिसमस डे का पर्व मनाया। स्कूल की निदेशिका व प्रधानाचार्या कोमल चौधरी ने बच्चों को क्रिसमस पर्व की विस्तृत जानकारी दी। शिक्षिका रुचि, सोनी, आशु जैन, निदा, संगीता, निशा आदि का सहयोग रहा।