मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने कहा कि असहाय, जरूरतमंद और गरीबों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। जन सहयोग की भावना से समाज मजबूत होता है।
लोनिवि डाक बंगले परिसर में आचार्य कुल एवं सत्यबिंदू सेवा संस्थान द्वारा 80 परिवारों को कंबल, ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। एडीएम आलोक कुमार एवं तहसीलदार अमित कुमार ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। एडीएम ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा आत्मिक सुख प्रदान करती है। आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा ने कहा कि प्राणी मात्र की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। जिलाध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह, संदीप दास ने व्यवस्था दायित्व निभाया। मौहम्मद इदरीश, सत्यप्रकाश शर्मा, नगर शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सविता डबराल, संयोजक इंजीनियर लोकेश चंद्रा, कमल गोयल, डॉ ब्रजपाल सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक सीताराम, सत्यपाल सिंह, बोहरन लाल, जगबीर सिंह, आनंद प्रकाश शर्मा, रजनी पंवार, सुषमा सैनी, ब्रह्म प्रकाश त्यागी, रजनी जैन, शिवकुमार सिंघल आदि मौजूद रहे।