मेहलकी में विकास कार्यों की जांच शुरु
जानसठ। सीडीओ के निर्देश पर क्षेत्र के गांव मेहलकी में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच की गई। जांच अधिकारी जेेेेई एसपी सिंह ने बताया कि गांव मेहलकी निवासी मुकेश सैनी ने शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान पर विकास कार्य में धांधली के आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया था कि ग्राम प्रधान ने गांव में सीसी रोड और खड़ंजा आदि बनवाए गए हैं। सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया है। गांव में लगाई गई सोलर लाइट हो या फिर पौधरोपण , इनमें ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अवैध वसूली की है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर ग्राम प्रधान राजेश सैनी ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं।