खतौली। रेलवे की ओर से शनिवार को ट्रैक पर फिटनेस और पैकिंग का काम किया गया। ओवर ब्रिज के नीचे कर्मचारियों ने रेलवे लाइन की पटरी की फिटनेस के लिए नए नट बोल्ट तथा पुरानों को कसा। साथ ही स्लीपरों के नीचे पत्थर डालकर अच्छी तरीके से पैकिंग की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने गंगनहर के लोहे के पुल से आगे भी रेलवे लाइन की फिटनेस और पैकिंग का कार्य किया। कर्मचारियों ने बताया कि यह रुटीन कार्य है। इस कार्य के लिए ब्लॉक नहीं लिया जाता है। यह कार्य जगह जगह चल रहा है।