फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के तीन खिलाड़ियों का विवि की हॉकी टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन खिलाड़ियों का विवि हॉकी टीम में चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध अंतर महाविद्यालय हाकी पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद फारूख, बीपीएस द्वितीय वर्ष के मोहम्मद शादाब और समून ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान पक्का किया। चयनित खिलाड़ी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 17 नवंबर को आयोजित नोर्थ जान अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, कोआर्डिनेटर प्रेरणा मित्तल, देवेंद्र चौधरी ने चयनित छात्रों मोहम्मद फारुख, मोहम्मद शादाब व समून का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्तागण प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, आशु शर्मा, अनुज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें