पराग ने एचएफ गाय का दूध खरीदना बंद किया
मुजफ्फरनगर। विदेशी नस्ल की एचएफ गाय के दूध में फैट और एसएनएफ मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण पराग डेयरी ने जिले में इन गाय का दूध खरीदना बंद कर दिया है। पीसीडीएफ के महाप्रबंधक वीके चौधरी ने बताया कि एचएफ गाय का मानक 8.30 एसएनएफ है, मगर इन गाय के दूध में मानक कम आ रहा है, जिस कारण इन गाय का दूध पराग डेयरी ने खरीदना बंद कर रखा है। वैसे भी इन दिनों भैंस का दूध काफी मात्रा में मिल रहा है। इसलिए भी इन गाय का दूध नहीं ले रहे हैं। पराग की सभी जिलों की डेयरी में इन गाय का दूध खरीदना बंद कर रखा है। पराग का कन्नौज में नया प्लांट लगा रहा है, वहीं के लिए केवल गाय के दूध की ही खरीदारी की जाएगी।