मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह सेवादल ने भगत सिंह की जयंती पर गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका में रक्तदान शिविर और शबद कीर्तन का आयोजन किया।
गांधी वाटिका में कार्यक्रम की शुरुआत रागी जत्थे ने कीर्तन गुरुवाणी से कर मौजूद देशप्रेमी श्रद्धालुओं को निहाल किया। सरदार मोहन सिंह और सुखदेव सिंह ने भगत सिंह के जीवन पर सुंदर कविता प्रस्तुत की। इसके बाद सेवादारों ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला और पुष्प अर्पित किए। शहीद भगत सिंह सेवादल ने खुले लंगर का आयोजन किया। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीपक पंघाल, अखिल तागरा, अमरजीत सिंह सिडाना, अजय टंडन, सतीश गोयल, राकेश ढींगरा, सुखदर्शन सिंह बेदी, नरेश अरोरा, यशपाल सेठी, राजेश कुमार, हन्नी सेखो, प्रिंस अनेजा, जोगेंद्र ग्रोवर, विकास अरोरा, विवेक चुग्घ, मुकुल दुआ, देवप्रीत सिंह हन्नी, धर्मेंद्र वत्स, राजेश पराशर, यश कपूर, नीरज डाबर, नवदीप, ईश पूजानी, लक्की मुंजाल, सोमनाथ भाटिया, मनोज अरोरा आदि रहे।