मोरना। सहकारी समिति में आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता विभाग एवं सार्वजनिक उद्यम के प्रमुख सचिव एमवीएस रामी रेड्डी ने डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंतदेव तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा के साथ पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि खाद व कीटनाशकों की कोई कमी नहीं है। नौ लाख मैट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 11 लाख मैट्रिक टन की उपलब्धता है। पोटाश, यूरिया, डाई आदि का लक्ष्य 286 हजार मैट्रिक टन रखा गया है। जिसकी उपलब्धता तीन लाख टन की है। ब्याज दरें निर्धारित है, किसी भी अनियमितता की शिकायत पर गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि गन्ना बकाया मूल्य भुगतान जनपद में 76 प्रतिशत तक हो चुका है। एनजीटी को लेकर किसानों की शंकाओं को दूर करने के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। मोरना मिल को गन्ना पेराई सत्र पिछले वर्ष केे मुकाबले जल्द आरंभ होगा। इस मौके पर डीएफओ सूरज सिंह, सुमनवीर सिंह सचिव, सतेंद्र कुमार, एसडीओ राम शिरोमणी, सचिव रवि कुमार, मोरना वन रेंजर सिंहराज सिंह पुंडीर, चेयरपर्सन सुनीता देवी, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व चेयरमैन विनोद शर्मा, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी, बीडीओ ब्रह्म पाल सिंह, प्रदीप सिंह, कानूनगो ओमप्रकाश, हरि गोपाल, प्रदीप लेखपाल मौजूद रहे।