फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो में जिले को पांचवी रैंकिंग मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि शासन की प्राथमिकता एवं विकास कार्यों की जून 2018 की समीक्षा के उपरांत जनपद को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन जनपदों में संचालित विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रत्येक माह समीक्षा करता है। मई की समीक्षा जनपद को प्रदेश में 33वां स्थान मिला था। जून माह की रैंकिंग में जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला हैं। उन्होंने कहा कि सीडीओ के कुशल नेतृत्व एवं अर्थ संख्याधिकारी की कड़ी मेहनत के साथ ही समस्त अधिकारियों के कठोर परिश्रम के परिणाम स्वरूप जनपद को यह सफलता प्राप्त हो सकी। एडीएम वित्त का कार्य भी सराहनीय रहा है। लोक निर्माण विभाग की प्रगति जून में अपेक्षाकृत बहुत अच्छी रही। इसके कारण जनपद की रैंकिंग सुधार में विभाग का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें