बुढ़ाना। शामली जनपद के कांधला कस्बे का रहने वाला शहजाद पत्नि सीमा के साथ रविवार को बाइक से ससुराल बुढ़ाना आ रहा था। कस्बे में बड़ौत रोड पर उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। इसमें दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला चिकित्सालय मे रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के चालक को हिरासत में ले लिया है।