प्रतियोगिता में प्रेरणा समूह ने बाजी मारी
जानसठ। एंबिएंस एकेडमी में गणित कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता चार समूहों के बीच हुई, जिसमें प्रेरणा समूह ने बाजी मारी। प्रबंधक द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को एंबिएंस एकेडमी में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की गणित कौशल प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया गया, जिसमें चार समूह बनाए गए। प्रगति प्रेरणा, प्रयास, प्रकाश समूह से पांच पांच बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। तीनों चरणों की प्रतियोगिता में प्रेरणा समूह के बच्चों ने प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। प्रतिभागी बच्चों में रिशोन कांबोज, वारिस, आराध्या, छवि, विशेष, अरुण, शब्द, दिव्या, आसिफ, महातिर, कर्ण, कनिष्क आदि थे। प्रबंधक भावेश गुप्ता द्वारा सभी बच्चों को प्रतियोगिता में सफल होने पर बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन होते रहते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रितिका महाजन ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिए बच्चों के मन की झिझक को खत्म करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। कार्यक्रम में गुलजेर आलम, संदीप, अंकुश, विजय, नीमा, विनीता पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।