जानसठ। कस्बे में सीएचसी केंद्र पर स्थित साईं बाबा मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हवन कीर्तन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार को सीएचसी परिसर में स्थित मंदिर में सात वर्ष पूर्व साईं बाबा मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर की स्थापना दिवस पर हवन पूजन कर कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि साईं बाबा मंदिर की स्थापना पर हर वर्ष श्रद्धालु इस मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कर साईं बाबा को याद करते हैं। कार्यक्रम में चेयरमैन रविंद्र भड़ाना, सुभाष चौधरी, अशोक कांबोज, सभासद प्रवीन तंवर, अश्वनी चौधरी, हरस्वरुप, सोहनवीर, जयप्रकाश कश्यप, अनिल चौधरी, राजेंद्र गंज आदि मौजूद रहे।