सिखों ने शहीदी दिवस मनाया
खतौली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा एवं प्यार के साथ मनाया गया।
गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह ने अपने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। इस दिन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी को उस समय के मुगल शासक जहांगीर के द्वारा विभिन्न प्रकार की यातनाएं देकर गुरु साहब को शहीद करवाया गया। गुरु साहब शहीदों के सरताज, शांति के पुंज, ज्ञान के सागर के रूप में जाने जाते थे। संपूर्ण मानव जाति की भलाई को नजर में रखते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रचना भी गुरु अर्जुन देव जी ने ही कराई थी। कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान लखबीर सिंह लक्खी, सतपाल सिंह पाली, गुरमीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, सरबजीत सिंह, जसबीर सिंह ने सेवा निभाई। गुरुद्वारा साहिब में लंगर और छबील लगाई गई। जीटी रोड स्थित प्रधान लखवीर सिंह लक्खी के निवास पर छबील लगा कर शर्बत वितरित किया। ।