मुजफ्फरनगर। सीएमओ पीएस मिश्रा ने कहा कि विशेष मिशन इंद्रधनुष अभियान 25 मई तक चलेगा। छह ब्लाकों के 20 गांवो में अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 215 छूटे हुए बच्चों तथा 66 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि गत सत्र में छूटे बच्चों को इस सत्र में आच्छादित करना सुनिश्चित किया जाये। सीएमओ ने कहा कि एएनएम वार इसकी समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। अधिकारी लैपटॉप साथ रखें जिससे मॉनिटिंरिग कार्य सुचारु रूप किया जा सके। ईट भट्टो पर कार्य करने वाले लोगों के बच्चों की सूची भी बनाकर दी जाए। कोई भी बच्चा इस अभियान में छूटना नही चाहिए। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर जोर दिया। गर्भवती महिलाओं को भी शत प्रतिशत टीकाकरण कर आच्छादित किया जाए।