फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन यज्ञ
विज्ञापन

मोरना। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के शीघ्र स्वस्थ हो जाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। विशेष प्रार्थना कर मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। प्राचीन तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित शुकदेव आश्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दीपक चंद्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अस्वस्थ चल रहे मंत्री के शीघ्र स्वस्थ हो जाने की प्रार्थना की गई। प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मनोकामना का धागा बांधा गया। दीपक चंद्रा ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पावन धाम शुक्रताल पर भगवान को नमन कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने जाने की प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर देवेंद्र धीमान, प्रवीण सिरसवाल, देवीचंद, सतीश चन्द्र, रोहित चड्ढा, सोनू, गौरव, अजमल, हरिदत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें