फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव पर 15 मई को बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक 15 मई को होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लाक प्रमुख खुर्शीदा फातिमा के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने बैठक बुलाई है। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक प्रमुख खुर्शीदा फातिमा पर 76 बीडीसी सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम राजीव शर्मा को दिया था। डीएम ने इस संबंध में डीपीआरओ पवन कुमार से वार्ता करते हुए एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर ने इस मामले में 15 मई को चरथावल क्षेत्र पंचायत के कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, जो कि चरथावल क्षेत्र पंचायत की प्रमुख के विरुद्ध किया गया है। एसडीएम सदर ने क्षेत्र पंचायत चरथावल के सभी पंचायत सदस्यों को बैठक उपस्थित होने के लिए सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें