केबिल में गर्दन फंसी, बाइक सवार घायल
मोरना। मोरना व जानसठ मार्ग पर कोल्हू संचालकों के द्वारा बांधे गए बिजली केबिल में बाइक सवार दो युवक की गर्दन फंस जाने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस द्वारा मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला में मोरना व जानसठ मार्ग पर स्थित गुड़ कोल्हू के संचालकों द्वारा ऊंचे पेड़ों पर बिजली के केबिल को बांधकर ले जाया जा रहा था। बिजली का केबिल ढीला होकर सड़क तक आ गया, जिसमें वहां से बाइक से गुजर रहे बादल पुत्र किशन पाल व योगेश पुत्र कंवरपाल निवासी ककरौली उलझ कर गिर गए, जिसमें बादल की गर्दन केबिल में फंसी होने के कारण उसकी हालत गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पर भेजा गया। वहीं कोल्हू संचालक व अन्य मजदूर कोल्हू छोड़कर भाग खड़े हुए। घायलों के परिजनों की ओर से ककरौली पुलिस को कोल्हू संचालकों के विरूद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।