फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जानसठ रोड में तीसरे गुरुदेव श्री गुरु अमरदास का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री गुरु अमरदास सिख धर्म के तीसरे गुरदेव एवं श्री गुरुनानक देव जी महाराज के द्वारा चलाए गए सिख धर्म की गुर गददी के तीसरे वारिस हैं। श्री गुरु अमरदास ने अपने मनुखता के जीवन काल में अन्य परोपकार के कदम उठाए। गुरु विनम्रता, सेवा एवं परोपकारिता के जीवन के महान अनुयायी थे। वर्तमान सिख गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में श्री गुरु अमरदास की अनमोल वाणी भी मुख्य रुप से दर्ज है। उन्होंने अपने कार्यकाल में सती प्रथा को बंद करवा कर महिलाओं को उच्च दर्जा दिलवाने का कार्य पूर्ण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह जी ने अपने गुरबाणी कीर्तन तथा गुरमत विचारों द्वारा संगतों को निहाल किया। कार्यक्रम में प्रधान सरदार लखबीर सिंह लक्खी, सचिव सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, गुरिंदर सिंह, हरबंस सलूजा आदि उपस्थित रहे। गुरबाणी कीर्तन के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें