फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शुक्रताल में अतिथि सेवा आश्रम में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आश्रम में संगमरमर की सवा पांच फुट की प्रतिमा की स्थापना वैदिक मंत्रोचारण के बीच की गई। वहीं आयोजित भंडारे के प्रसाद का वितरण भी किया गया। महाकालेश्वर महाकाली सिद्धपीठ अतिथि सेवा आश्रम शुक्रताल के प्रांगण में संस्थापक अमर कौशिक के सान्निध्य में पंडित राकेश शास्त्री ने वहवन यज्ञ में आहुति प्रदान कराते हुए भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। वहीं कार्यक्रम के दौरान रामफल शर्मा, मांगेराम पंडित, नेत्रपाल, विजयकांत शर्मा, चंद्रदत्त शर्मा, मास्टर राकेश, देवदत्त, मुकेश, राजकुमार, श्यामलाल, दाताराम, ऋषिपाल शर्मा ने समाज हित के विचार रखे। इस मौके पर गांव छछरौली, अथाई, कादीपुर, बेहड़ा थू्र, मोरना, ककराला, कस्बा भोकरहेड़ी, ककरौली, चौरावाला, भेड़ाहेड्ी, भोपा आदि के ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें