खतौली। मोहल्ला सैनीनगर में भागीदारी आंदोलन मंच की बैठक में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. महेश चंद्रा ने कहा कि मंच अति पिछड़ों व अति दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। संघ पूरे देश में संघर्ष कर रहा है। जिसमें 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी की चुनिंदा जाति ही उठा रही है। सरकार से मांग कर रहे हैं कि 27 प्रतिशत आरक्षण को सही तरीके से वर्गीकरण और लागू किए जाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू सैनी ने की। बैठक में पवन प्रधान, करणवीर प्रधान, शिवकुमार शिवाजी, सुरेश प्रधान, संजीव संगम, सुमित प्रजापति, राजकुमार प्रधान, बबलू, अंकित पाल, राजकुमार सैनी, रविकांत प्रधान आदि मौजूद रहे।