मुजफ्फरनगर। शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव का छप्पनभोग लगाया गया और पंचामृत का अभिषेक हुआ। शनिधाम मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर 31 यज्ञमानों ने भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक कराया। घी, दूध, बूरा, शहद, नील, सिंदूर, चांदी का वर्ग आदि से भगवान शनिदेव का पूजन कराया गया। मानव कल्याण परिषद ने सुबह सात बजे से सुंदर कांड का पाठ कराया। महाआरती के बाद शनिदेव को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इससे पूर्व रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजा हरीशचंद्र, वीरहकीकत राय, शहीद उधम सिंह, भगत सिंह पर आधारित लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गई। कंचन चौधरी, किरण यादव, सविता, देवेंद्र, कोशिंद्र आदि कलाकारों ने रागनियां प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, सचिन सिंघल, देवेंद्र मलिक, विकल्प जैन, मोहित मलिक, संजय भोला आदि मौजूद रहे। आयोजन में ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, विपिन ढींगरा, अशोक ढींगरा, अशोक ढींगरा, डॉ संजय अग्रवाल, संजीव शर्मा, प्रबुद्ध भारद्वाज, शैलेंद्र शर्मा, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।