खतौली। नगरपालिका परिषद कर्मचारियों ने नगर समेत पालिका कार्यालय में सफाई अभियान चलाया। ईओ ओम गिरि, सफाई निरीक्षक शैशिल मलिक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। माह के प्रथम शनिवार को पूरे नगर में अभियान चलाया जाता है। पालिका कार्यालय, पालिका रोड, जीटी रोड, बिद्दीबाड़ा, बड़ा बाजार समेत नगर में सुबह से शाम तक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सफाई नायक रवि, राजेंद्र, भारत, अतुल, रामपाल सिंह, कपिल, लोकेंद्र, संदीप, सिराज फात्मा, शहजाद, राहुल आदि मौजूद रहे।