बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गांव परासौली, कुरालसी, चंधेडी सहित कई गांवों में शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। परासौली गांव में शोभायात्रा में राकेश, किल्लो, सुभाष, संजीव, मघना, हरपाल मौजूद रहे। वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कुरालसी गांव में किरणपाल, जयपाल सिंह, निर्मल दास, रोहताश, आसकरण, विक्रम, कलीराम, राजेंद्र, उधल आदि का शोभायात्रा के आयोजन में योगदान रहा।