फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में जागरुकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने नगर में स्वच्छता एवं मतदान व वोट बनवाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। बृहस्पतिवार को कालेज में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। रैली का नेतृत्व एनएसएस अधिकारी एवं स्वच्छता समिति संयोजिका डा. सपना जैन ने किया। प्राचार्य ठाकुर अरविंद राणा ने सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता, मतदान करने तथा वोट बनाने की शपथ दिलाई तथा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर जानसठ तिराहा, सैनीनगर, रेलवे रोड, पंजाबी कालोनी तथा शिव चौक से होती हुई वापस कालेज में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने जगह-जगह पर सफाई भी की तथा लोगों से अपने घरों तथा आसपास की सफाई रखने का आह्वान किया। लोगों को पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली में राहुल माहेश्वरी, डॉ. अल्पना गर्ग, जमर्रुद फैजी, पारुल जैन, मुकुल जैन, संजीव जैन तथा स्वयंसेवकों में मनु, अर्पण, संजय, वंशिका, आरती, शिवानी, प्रेरणा, मालविका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें