उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया
बुढ़ाना। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में सुलभ शौचालय का क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने प्रदेेश के स्थापना दिवस पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, अधिशासी अधिकारी ओम गिरि, सीओ हरिराम यादव आदि मौजूद रहे।