फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर सक्रान्ति का पर्व मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे की आरएसएस की शाखा ने मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी, रेवड़ी व मूंगफली का वितरण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की बैठक में मकर संक्रांति के पर्व को हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व बताया गया। कस्बे के हरनंदेश्वर धाम मंदिर में शनिवार को शाम के समय एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आरएसएस के कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संघ नेता प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि यह पर्व जनवरी के महीने में 13, 14 और 15 तारीख को पड़ता है। पूरे भारत में इस त्योहार को किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर संघ कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी, रेवड़ी व मूंगफली का वितरण कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। कार्यक्रम में कस्बे के सभी संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें