खतौली। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने ग्राम पंचायत निधि के खाते स्थानांतरित कराने को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन से जुड़े ग्राम प्रधान मंगलवार को एकत्र होकर ब्लाक में पहुंचे। ग्राम प्रधानों का कहना था कि ग्राम पंचायतों की ग्राम निधि के खाते यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खतौली में है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अभी तक किश्त नहीं आई है। प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार में गांव में विकास कार्य कराने के लिए कोई किश्त नहीं आई है, जिन ग्राम पंचायत निधि के खाते एसबीआई शाखा में हैं। उनमें दो दो किश्त आ चुकी है, जिससे उन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हो रहा है। ग्राम प्रधानों ने बीडीओ योगेंद्र लाल भारती को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपकर ग्राम निधि के खाते स्थानांतरित कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज, सुलेमान परदेशी, रविकांत पाल, राजीव, अशोक, राजेश, धर्मपाल, योगेंद्र, विनोद, मंशाराम, आदेश, सुनील, सोनू, सतेंद्र, राजकुमार, पवन सैनी आदि ग्राम प्रधान शामिल रहे।