बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम कर शहीद अंकित को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिवसेना के जिला उपप्रमुख मुकेश शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता टीचर कालोनी में एकत्र हुए। उन्होंने कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए कैंडल मार्च निकाला। चरण सिंह चौक पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान तनुज पांचाल, पंकज, विशाल, अजय, रजत खटीक, आशीष, प्रवेंद्र पांचाल, कार्तिक, अरुण आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे। दूसरी ओर हिंदू युवा वाहिनी ने मोनू मलिक के नेतृत्व में कस्बे के योगपुरा मार्ग पर कार्यक्रम कर शहीद को श्रद्धांजली दी। कस्बे में कोतवाली मार्ग पर प्रेस एसोसिएशन ने शोक सभा कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदीप मित्तल, अहसान कुरैशी, सोनू कुमार, अरविंद, दीपक राठी, सत्यप्रकाश, बासित, नरेन्द्र सैनी, अमन आदि मौजूद रहे।