मुजफ्फरनगर। श्री श्याम दुर्गा मंडल के तत्वावधान में बुधवार को सनातन धर्मसभा भवन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा शिवचौक से होकर सनातन धर्म सभा भवन पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुगण राधे-कृष्ण का गुणगान करते हुए चल रहे थे। इसके पश्चात कथा वाचक छबीले छैल बिहारी जी महाराज ने कथा का रसपान कराया। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का महात्मय, आत्मदेव ब्राह्मण का चरित्र, धुंधकारी की प्रेत योनि से मुक्ति, भक्ति के पुत्र की कथा का सुंदर ढंग से वर्णन किया। इस अवसर पर कुलदीप मित्तल, सौरभ गर्ग, चानू सुखीजा, भुनेश सुखीजा, संतोष शास्त्री, बंटी, लक्ष्मण, यशपाल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप रहे। दीप प्रज्जवलन नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने किया।