खतौली।
गोल्डन हार्ट एकेडमी में सीबीएसई के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत संवेदनशीलता जैसे गंभीर विषय पर शिक्षकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीबीएसई की ओर से संसाधन व्यक्ति के रूप में दीप्ति शर्मा (प्रधानाचार्या, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर) तथा धीरज सिंह (विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर) ने प्रतिभागियों को लिंग संवेदनशीलता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कार्यशाला में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में हमारे समाज में व्याप्त लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव व शोषण को अभिनय द्वारा दर्शाया गया। इसके अलावा भेदभाव, उत्पीड़न व शोषण, लड़के-लड़की की शिक्षा में भिन्नता, दहेज आधारित उत्पीड़न आदि सभी विषयों पर खुलकर चर्चा हुई।