खतौली। सर्व जातिय तिसंग बावना मंच के किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। त्रिवेणी शुगर मिल गेट का इंडेंट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। तिसंग बावना मंच के किसानों मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में शुगर मिल गेट का इंडेंट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर समिति में प्रदर्शन किया था। कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। धरने पर मंच के मंत्री चौधरी उधमसिंह, जयप्रकाश शास्त्री भैंसी, प्रमोद कुमार अहलावत, राव सिराजूद्दीन, चौधरी सौदान सिंह, सराफत बेग, ठाकुर सुखबीर सिंह, सहंसरपाल, रामबहादुर सैनी, रमेश चंद आदि किसान मौजूद रहे।