फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 3

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम हरीशचंद व एसपी देहात अजय सहदेव ने संयुक्त रूप से शिकायतों को गंभीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान 38 शिकायतें आईं, जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। एडीएम व एसपी देहात ने कहा कि शिकायतों का 15 दिन से पूर्व निस्तारण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास करें। पेंशन नहीं मिलने की अगर शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप सिंह, बीडीओ विजय प्रताप यादव, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह, मीरापुर एसओ अरविंद कुमार, जेई संजीव कुमार, अजय कुमार सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें