फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। गांव चितौड़ा में गंगनहर झाल पर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भाजपा नेता चौधरी योगेंद्र सिंह और चितौड़ा के प्रधान के पति विनोद कुमार ने किया। क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक आठ टीमों ने भाग लिया है। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 7100 रुपये के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 4559 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। चौधरी योगेंद्र सिंह ने युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेल पर भी ध्यान देने की बात कही, ताकि आगे चलकर ये युवा खेल के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा सके। इस मौके पर कुलदीप, प्रिंस, अकरम, महराज, आरिफ, अश्वनी, बिट्टू व वीरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें