बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत के चुनाव संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष और 17 वार्डों के सदस्यों के लिए चुनाव होगा। इन वार्डों में मतदान के लिए 38 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। करीब 28 हजार 848 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 14 हजार 986 पुरुष और 13 हजार 862 महिला शामिल है। एसडीएम कुमार भूपेंद्र ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।