फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा दिवस पर जागरुकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस लाइन स्थित मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली में भाग लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया। प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन अंकुर शर्मा ने प्राधिकरण के गठन और उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आम जनता को कानूनी जानकारी देना प्राधिकरण का उद्देश्य है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 18 नवंबर तक विधिक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। विधिक साक्षरता गोष्ठी के बाद नगर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चे हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। महिला थानाध्यक्ष मीनाक्षी, समाजसेवी बीना शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, पारुल कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें