फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, अंधेरा बना रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। साथ ही सूरज नहीं निकलने से मौसम ठंडा रहा। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 26.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
नवंबर का माह शुरू होते ही लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। सोमवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे और मौसम ठंडा बना रहा। सुबह से ही मौसम बदला नजर आया। आकाश में बादल छाने के कारण सूरज नहीं निकला। सूरज के नहीं निकलने से मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। आम आदमी को अहसास हुआ कि नवंबर का महीना शुरू हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान घटकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान भी 14.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह के समय अब ठंड होने लगी है और लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं। जिस तरह लगातार ठंड बढ़ रही है, इससे दिन में लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें