फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने प्रदर्शन कर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

बुढ़ाना। विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ शाखा बुढ़ाना ने प्रदर्शन कर धरना दिया। लेखपालों ने दस बजे से दो बजे तक कार्यों का बहिष्कार किया। अपनी पांच मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील बुढ़ाना के लेखपालों ने मंगलवार को तहसीलदार कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरनास्थल पर लेखपालों ने बताया कि काफी समय से उनकी पांच मांगे लंबित चली आ रही है। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक धरने पर बैठे लेेखपालों ने उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शैक्षिक योग्यता स्नातक करने तथा ग्रेड- पे बढ़ाने की मांग, एसीपी विसंगति दूर करने, स्थानांतरण नियमावली में संशोधन करने, लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने, 2001 में चयनित लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ देने की मांग की गई। लेखपालों ने दो बजे के बाद हाथों काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताते हुए कार्य किया। धरना प्रदर्शन एवं उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में बुढ़ाना लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, योगेन्द्र महले, मांगेराम, विकास धनगर, अशोक कुमार, वारिस अली, ओमपाल सिंह सहित तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें