राम के आदर्श ग्रहण करने का आह्वान
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। थाने के निकट मोहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क में रामलीला का उद्घाटन हुआ। धार्मिक रामलीला समिति के बैनर तले इस रामलीला का प्रदर्शन पर्दे पर किया जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, भाजपा नेता मनोज भद्रकाशी, संजीव राठी, महेंद्र धीमान आदि ने भगवान राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने भगवान राम के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, चौबे सिंह, सुभाष धीमान, नरेश कौशिक, मोहन धीमान, निक्की ठाकुर, शशांक शर्मा, राहुल शर्मा, सोनू धीमान, विशाल, मुकेश, अनुज शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता महेंद्र धीमान और संचालन शेखर सिंह ने किया। उधर, श्री रामलीला समिति द्वारा निकाली गई भगवान राम की बारात का बाजार में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।