फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय के बच्चे को निगल गया अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव टंढेड़ा के जंगल में एक अजगर ने नील गाय के बच्चे को निगल लिया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पहुंची। मीरापुर वन रेंज कार्यालय से आए डिप्टी रेंजर मोहन कुमार, गयूर अली, शेखावत, भोपाल सिंह आदि की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसको अजगर के जबड़े से निकाला। मगर तब तक नील गाय का बच्चा मर चुका था। टीम करीब 10 फीट के अजगर को पकड़कर ले गई और हस्तिनापुर अभ्यरण्य क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उधर, मीरापुर वन क्षेत्राधिकारी एसके बंसल ने बताया कि गंगा खादर से सटे गांवों में अक्सर वन्य जीव आ जाते हैं। इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें