पीएम संबोधन का प्रसारण सुनाया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन डिग्री कालेज में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष एवं स्वामी विवेकानंद के शिकांगो भाषण की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन का कालेज के वर्णी जी पुस्तकालय में सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्राचार्य ने इस मौके पर कालेज की 72 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट का नामांकन किया गया। बटालियन के सूबेदार मेजर विनोद कुमार एवं लेफ्टिनेंट डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में कठिन शारीरिक एवं बौद्धिक परीक्षा के माध्यम से कैडेट का चयन किया। नामांकन के लिए 90 छात्र उपस्थित हुए। जिसमें से 30 छात्रों को नामांकित किया गया। मौके पर डॉ. नीतू वशिष्ठ, डॉ. रीना, डॉ. सपना जैन, पारुल जैन, मुकुल जैन आदि उपस्थित रहे।