शिविर में 200 मरीजों की जांच
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मिल मंसूरपुर में आयोजित नेत्र एवं रक्त जांच शिविर में 200 मरीजों की जांच की गई। रूप नेत्रालय मेरठ, रैनबेक्सी मुजफ्फरनगर तथा मिल मंसूरपुर की ओर से आयोजित शिविर में नेत्र एवं रक्त जांच शिविर का उद्घाटन मिल के वीपी अरविंद कुमार दीक्षित ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसकी समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। शिविर में आंखों की जांच कर निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। कुछ मरीजों का चश्मे लगाने की सलाह दी गई। 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए कहा गया। ब्लड शुगर तथा अन्य जांच भी की गई। शिविर में डा. पीयूष कुशवाहा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, ओएन तिवारी, ब्रजकुमार यादव, सुरेंद्र शर्मा, लैब असिस्टेंट अंजु आदि का सहयोग रहा।