फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम घायलों का हालचाल पूछने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम घायलों का हालचाल पूछने पहुंचे
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एसडीएम कन्हई सिंह ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों का हालचाल पूछने के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। जगत कॉलोनी के सामने शनिवार शाम को कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें सवार करीब 22 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। बेराजपुर के मेडिकल कॉलेज में भी घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया। बुधवार को एसडीएम कन्हई सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती यात्रियों का हालचाल पूछने के लिए पहुंचे। एसडीएम ने घायलों से कुशलक्षेम लेकर चिकित्सकों से उपचार के बारे में बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों से इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनेे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें