फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजारी दीपक को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजारी दीपक को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

भौराकलां। पुलिस ने मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी बदमाश दीपक को गिरफ्तार किया है। कब्जे से लूट की बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किया है।
थाना प्रभारी सुभाष राठौर ने बताया कि गश्त के दौरान गांव मुंढभर की पुलिया पर मुठभेड़ के दौरान इस बदमाश को पकड़ा। उसके कब्जे से लूट की संदिग्ध बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक पुत्र विनोद निवासी गांव तितावी बताया। उस पर पांच हजार का इनाम था। आरोपी सिसौली के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह के भाई प्रदीप की हत्या में जेल जा चुका है। उस पर विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। फ़िलहाल वह गैंगस्टर में वांछित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें